WhatsApp Channel ज्वाइन करें !

Join Now

2970 सेक्स क्लिप्स, एक साड़ी और अब उम्रकैद – प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट का करारा झटका

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और हासन से पूर्व सांसद, जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सांसद / विधायक स्पेशल कोर्ट के जज संतोष गजानन भट्ट ने रेवन्ना पर ₹11.50 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। इसमें से ₹11.25 लाख रुपए पीड़िता को मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे।

48 वर्षीय महिला सर्वाइवर के साथ बलात्कार करने का आरोप

दरअसल, प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ उनके फार्महाउस में काम करने वाली 48 वर्षीय महिला सर्वाइवर ने पिछले साल अप्रैल में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें रेवन्ना पर वर्ष 2021 में कई बार रेप करने और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। कोर्ट में दायर चार्जशीट के मुताबिक, रेवन्ना ने बलात्कार के दौरान वीडियो रिकॉर्ड किया था। चार्जशीट में कहा गया है कि वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि सर्वाइवर यौन उत्पीड़न का विरोध कर रही है और रो रही है।

साड़ी से हुई आरोप की पुष्टि

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बलात्कार के मामले में एक महत्वपूर्ण सबूत के रूप में पीड़िता की साड़ी को पेश किया गया। फॉरेंसिक रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि वीडियो में प्रज्वल रेवन्ना ही है। सर्वाइवर ने घटना के समय पहनी हुई साड़ी को सबूत के तौर पर उस अलमारी में सुरक्षित रखा था, जहां वह काम करती थी। डीएनए विश्लेषण में उस साड़ी पर शुक्राणु के निशान पाए गए, जिससे यह मामला और भी मजबूत हो गया। अदालत में इस साड़ी को निर्णायक सबूत के रूप में स्वीकार किया गया।
पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद तीन अन्य महिलाओं ने भी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पेनड्राइव से हुआ सेक्स स्कैंडल का खुलासा

वर्ष 2024 में प्रज्वल रेवन्ना का नाम कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में आने के बाद वह सुर्खियों में आ गए। उन पर 50 से ज्यादा लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप है। दरअसल, 24 अप्रैल 2024 की सुबह कर्नाटक के हासन के एक स्टेडियम के रनिंग ट्रैक पर कई पेनड्राइव बिखरी हुई मिली थीं। इन पेनड्राइव्स में हासन से सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना की 2970 सेक्स क्लिप्स और तस्वीरें थीं।
मामला संज्ञान में आने के बाद प्रज्वल ने अपने ड्राइवर कार्तिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सारे वीडियो और फोटो एडिटेड हैं। हालांकि, पेनड्राइव्स में प्रज्वल के करीब तीन हजार वीडियो क्लिप्स मिले, जिनमें से कई में वह खुद वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे थे। इन वीडियो के सामने आने के बाद प्रज्वल के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज की गईं।

35 दिन देश छोड़कर रहे फरार, एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में नाम सामने आने से पहले प्रज्वल रेवन्ना 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। वह कर्नाटक की हासन सीट से सांसद थे और वहीं से चुनाव भी लड़ रहे थे। इस बीच स्कैंडल का खुलासा हुआ और वह मीडिया की सुर्खियों में आ गए। हासन लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। चुनाव के अगले ही दिन, यानी 27 अप्रैल को वह देश छोड़कर जर्मनी चले गए।
जब विरोध और दबाव बढ़ा, तो वह 35 दिन बाद जर्मनी से लौटे, जहां उन्हें एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।



Story covered by Siddhartha Gupta

1 thought on “2970 सेक्स क्लिप्स, एक साड़ी और अब उम्रकैद – प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट का करारा झटका”

  1. प्रधानमंत्री का पोता है सुप्रीम कोर्ट पहुंचेगा और अंत में कुछ साल के कारावास के बाद छोड़ दिया जाएगा

    Reply

Leave a comment