यदि आप भी नौकरी की तलाश में हैं, तो एम्स की यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन अवसर है। एम्स (AIIMS) ने देश भर के विभिन्न बड़े और छोटे अस्पतालों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में करीब 2300 से अधिक रिक्तियां हैं, जिनका चयन कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRE) 2025 के माध्यम से किया जाएगा.
आवेदन प्रक्रिया की तिथि व जरूरी जानकारी
आवेदन शुरू: 12 जुलाई 2025 से
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025, शाम 5:00 बजे तक
एप्लीकेशन फॉर्म की जांच/रिजेक्शन सूचना: 7 अगस्त 2025
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT): 25 एवं 26 अगस्त 2025
स्किल टेस्ट: तिथि बाद में घोषित होगी.
कौन-कौन से पद शामिल हैं?
इस भर्ती के माध्यम से निम्नलिखित पदों पर नियुक्ति होगी:- फार्मासिस्ट, ड्राइवर, असिस्टेंट जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, टेक्नीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर, लैब अटेंडेंट, ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-III, लाइनमैन, आदि.
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष (पद अनुसार छूट संभव है)। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य देखें.
शैक्षणिक योग्यता: अलग-अलग पदों के लिए योग्यता तय है, दसवीं पास से लेकर एमएससी डिग्री तक आवेदन किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया :एम्स भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा.
आवेदन करने की प्रक्रिया
- ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट सेक्शन में ‘कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE) 2025’ नोटिफिकेशन देखें।
महत्वपूर्ण निर्देश
- आवेदन करने से पूर्व नोटिफिकेशन की सभी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- योग्यता अनुसार ही पद का चयन करें।
- अंतिम तिथि (31 जुलाई 2025) से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी या अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें।
आवेदन शुल्क की जानकारी कुछ इस प्रकार है:-
- जनरल : ₹3000
- दिव्यांगजन : निशुल्क
- एसटी, एससी और ईडब्ल्यूएस : ₹2400
एक सुनहरा अवसर हाथ से जाने ना दे, आज ही अपनी योग्यता अनुसार अप्लाई कर दीजिए।
Report by Palak Gupta ( Sri Guru Nanak Dev Khalsa College ,University of Delhi )
