WhatsApp Channel ज्वाइन करें !

Join Now

गंगा के कहर से कांप उठा जवनिया, रातें जागकर गुजार रहे हैं ग्रामीण

भोजपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। शाहपुर प्रखंड के जवनिया गाँव में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं, जहां नदी का तेज कटाव गाँव को धीरे-धीरे निगलता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि रोज जमीन दरक रही है और कई घर नदी में समा चुके हैं। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने एहतियातन कई घर खाली करा लिए हैं। लोग खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हैं और हर रात उन्हें इस डर में गुजरती है कि अगली सुबह उनका आशियाना भी गंगा में बह न जाए।

तस्वीरें भी गंगा के तांडव को बयां कर रही हैं, जिसमें कटाव की भयावहता साफ देखी जा सकती है। लोग प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि उनका जीवन फिर से पटरी पर लौट सके।

स्थानीय प्रशासन अलर्ट, लेकिन राहत नाकाफी
प्रशासन का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और राहत व बचाव कार्य जारी हैं। पर ग्रामीणों का दर्द है कि हर साल यही संकट लौट आता है और स्थायी समाधान का कोई प्रयास नहीं दिखता।

ग्रामीणों की मांग है कि कटाव रोकने के लिए पक्का बांध या अन्य ठोस इंतजाम किए जाएं, ताकि उनका गाँव गंगा में समाने से बच सके।



Story covered by Ayush Singh

Leave a comment