WhatsApp Channel ज्वाइन करें !

Join Now

घाटी में चला सेना का ऑपरेशन महादेव, भारतीय सेना ने किया तीन आतंकियों को ढेर

सोमवार, 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने एक सटीक और गोपनीय अभियान – ‘Operation Mahadev’ को अंजाम दिया, जिसमें पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों को मार गिराया गया। ऑपरेशन महादेव के तहत भारतीय सेना ने सोमवार को श्रीनगर के लिडवास इलाके में पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकवादियों को ढेर किया। इस ऑपरेशन में सेना ने पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा समेत 3 आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के पास आधुनिक अमेरिकी हथियार और ग्रेनेड मिले है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

क्यों नाम पड़ा ऑपरेशन महादेव

श्रीनगर में अमरनाथ यात्रा के दौरान भारतीय सेना ने एक बड़ी सैन्य कार्रवाई की इसका नाम ऑपरेशन महादेव दिया गया। इस ऑपरेशन का नाम भगवान शिव के नाम पर रखा गया, जो कश्मीर में अमरनाथ यात्रा और आध्यात्मिकता का प्रतीक हैं। दरअसल, श्रीनगर की महादेव चोटी जबरवान रेंज का हिस्सा है। यह क्षेत्र धार्मिक रूप से अहम है। यह चोटी जबरवान का प्रमुख शिखर है, इसे पवित्र माना जाता है। लिदवास एवं मुलनार, यहां से दोनों दिखाई देते हैं। इसलिए अभियान को ऑपरेशन महादेव नाम दिया गया था।

पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा एनकाउंटर में ढेर

22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम इलाके में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर गोली मारी। इस हमले में 26 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंटीयों ने आतंकियों की तलाश के लिए SIT की एक टीम बनाई। SIT ने खुफिया जानकारी और सबूत के आधार पर ऑपरेशन महादेव की शुरुआत की। इस ऑपरेशन में सेना ने अब तक कुल तीन आतंकियों को ढेर किया। इसमें सबसे बड़ा नाम लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा का है। इसे ही पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की मौत का जिम्मेदार माना जाता है।

पहलगाम हमले में गई थी 26 बेगुनाहों की जान

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 मासूम की हत्या कर दी गई थी, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक शामिल थे। इसके जवाब में भारतीय सेवा ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए और 9 आतंकी ठिकानों कोभारतीय वायुसेना ने नष्ट किया। ऑपरेशन महादेव ऑपरेशन सिंदूर का ही एक हिस्सा बताया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत मारे गए आतंकियों की भूमिका पहलगाम हमले में भी थी।



Story covered by Ekta Singh

Leave a comment