WhatsApp Channel ज्वाइन करें !

Join Now

SIR के खिलाफ विपक्षी – सांसद और पुलिस आमने सामने, अखिलेश ने फांदी बैरिकेडिंग, राहुल–प्रियंका हिरासत में

बिहार में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी इंडिया अलायंस के करीब 300 सांसद आज संसद भवन से चुनाव आयोग तक पैदल मेगा मार्च किया। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसद मौजूद थे।
विपक्षी सांसद वोटर वैरिफिकेशन (SIR) प्रक्रिया ‘वापस लो’, ‘वापस लो’ के नारे लगाते देखे गए। इससे पहले दोनों सदनों में इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ और कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी। इसमें विपक्ष के 25 दलों के सांसद शामिल हुए।

EC पहुंचने से पहले सभी हिरासत में; अखिलेश बैरिकेडिंग फांद कूदे

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 25 दलों के लगभग 300 संसद ने सांसद भवन से निकलकर पैदल ही चुनाव आयोग तक मार्च शुरू किया था। रास्ते में दिल्ली पुलिस ने सात जगह कड़ी सुरक्षा और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी। सभी सांसदों को एक किलोमीटर पैदल चलकर विरोध मार्च निकलना था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। मार्च में राहुल गांधी के अलावा उनकी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, शशि थरूर, जयराम रमेश, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी और सांसद डिंपल यादव, शिवसेना नेता संजय राउत के अलावा डीएमके, टीएमसी और अन्य दलों के नेता भी नजर आए। रास्ते में दिल्ली पुलिस ने विपक्षी सांसदों को रोकने की कोशिश की लेकिन अखिलेश यादव को छलांग लगाकर बैरिकेडिंग पार करते हुए देखा गया।

इंडिया ब्लॉक का क्या है आरोप?

इंडिया ब्लॉक का दावा है कि बिहार में SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी ह। विपक्षी नेताओं का कहना है कि इस प्रक्रिया के तहत गरीब, दलित और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे “वोट चोरी” और “लोकतंत्र पर हमला” बताया है। उनका कहना है कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल ने एक वेब पोर्टल भी लॉन्च किया है, जहां लोग वोट चोरी की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

चुनाव आयोग की चिट्ठी, बातचीत को बुलाया

निर्वाचन आयोग सचिवालय ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को जवाबी पत्र लिखकर आज दोपहर 12 बजे मुलाकात और बातचीत का समय तय किया था। इस चिट्ठी में कहा गया है कि चूंकि जगह कम है और पार्किंग स्पेस की दिक्कत है, इसलिए अधिकतम 30 लोग ही चर्चा करने के लिए बैठक में शामिल हों।


Story covered by Siddhartha Gupta



Leave a comment