सितंबर की पहली तारीख़ के साथ जहां नया महीना शुरू हो रहा है, वहीं ओटीटी पर भी ताजा फिल्मों और वेब सीरीज़ की एंट्री होने वाली है। सिनेमाघरों में ‘वॉर 2’, ‘कुली’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्में चर्चा में हैं, लेकिन ओटीटी का अलग ही क्रेज है। इस हफ्ते Netflix, Prime Video, Zee5 और Jio Hotstar पर कई बड़ी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं।
Netflix पर ‘वेडनेसडे सीजन 2’ और ‘इंस्पेक्टर झेंडे’
फैंस की फेवरेट हॉरर वेब सीरीज ‘वेडनेसडे’ का दूसरा पार्ट 03 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा, जिसमें दो एपिसोड होंगे। इसके अलावा, मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ स्टारर क्राइम-थ्रिलर ‘इंस्पेक्टर झेंडे’ 05 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Zee5 और Prime Video पर धमाकेदार फिल्में
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 05 सितंबर से Zee5 पर उपलब्ध होगी। वहीं, राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की क्राइम-थ्रिलर ‘मालिक’ प्राइम वीडियो पर 05 सितंबर से स्ट्रीम होगी। इसी दिन साउथ फिल्म ‘जूनियर’ भी प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है, जिसमें जेनेलिया देशमुख अहम रोल में हैं।
Jio Hotstar पर हॉलीवुड ड्रामा
अमेरिकी वेब सीरीज ‘द पेपर’ 05 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसके साथ ही मार्क रुफ्फालो की क्राइम-ड्रामा सीरीज ‘टास्क’ भी 07 सितंबर को इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।
बिंज-वॉचिंग के लिए तैयार हो जाइए!
सितंबर की शुरुआत ओटीटी दर्शकों के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं है। हॉरर, रोमांस, थ्रिलर और ड्रामा – हर जॉनर का मज़ा इस हफ्ते एक ही प्लेट पर परोसा जा रहा है। तो अपने पॉपकॉर्न तैयार रखिए और बिंज-वॉचिंग के लिए कैलेंडर मार्क कर लीजिए।
Story coverd by Nivedita Nand Nirala
