WhatsApp Channel ज्वाइन करें !

Join Now

पुरुष उत्पीड़न पर महिलाओं की राय: बदलता समाज और नई बहस

समाज में लंबे समय तक अत्याचार और शोषण की चर्चा महिलाओं के संदर्भ में होती रही है। घरेलू हिंसा से लेकर दहेज प्रथा तक, महिलाएं पीड़ित के रूप में सामने आती थीं। लेकिन अब तस्वीर का दूसरा पहलू भी सामने आ रहा है। हाल के वर्षों में कई ऐसे मामले दर्ज हुए हैं, जहां पुरुष अपने ही घर में प्रताड़ना झेल रहे हैं। कुछ मामलों में तो पत्नियां अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या तक कर देती हैं।

इस बदलाव ने एक नई बहस छेड़ दी है – क्या पुरुषों के अधिकार और उनकी सुरक्षा पर भी गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए?

महिलाओं से पूछी गई राय

हमने इस मुद्दे पर विभिन्न आयु और पृष्ठभूमि की महिलाओं से बातचीत की। उनके जवाबों ने दिखाया कि समाज में इस विषय पर अलग-अलग सोच मौजूद है।

Ms. Madhurima Sharma ( Media Tutor , MCU Bhopal )

When we think of domestic violence, we usually picture women as victims. In India, this perception is understandable, given the long history of violence against women. But it hides another truth , men, too, can be victims. Their stories rarely surface because society expects them to stay strong and silent. When a man dares to speak out, he is often ridiculed. The tragic case of Atul Subhash, a Bengaluru software engineer, exposed this reality. In his suicide note, he cited mental harassment and false cases filed by his wife and in-laws. His death sparked a debate: Are our domestic violence laws truly balanced? Currently, the Domestic Violence Act, 2005 and IPC Section 498A recognize only women as victims. While these laws protect women from real abuse, the absence of similar provisions for men raises serious questions of fairness. Even political voices, like Rajya Sabha MP Dinesh Sharma, have called for gender-neutral laws. Research also shows men face not only physical but also emotional and financial abuse-yet they remain legally unprotected.

It is time we stop treating domestic violence as just a “women’s issue.” Violence is violence, whether against men or women. If India truly believes in equality, laws must be gender-neutral, support systems must include men, and society must change its mindset.

Aditi Shekhar (English Journalism student , MCU Bhopal)

Behind the wondrous and edifying tales of Bharat lies a nation with a wounded caste of minds. Its varied regions contribute to its rich cultural heritage and ideologies, though much remains hidden beneath the surface. On average, just over 57 rape cases were reported daily nationwide during this 13-year period. On average, over two rapes occur every hour nationwide over the past 13 years. Such news over the time span of few days, shifts from headlines to fading columns in the back pages of your everyday newspapers. Male harassment cases rarely reach negotiations, making it unlikely for men to be acknowledged as victims. “Sexual abuse is real, the pain is real, regardless of the gender”. Men’s vulnerability to sexual misconduct often go unreported as if considered baseless as per society’s fragile ideology on the idea of masculinity supressing their originality. As per recent reports male domestic abuse and harassment cases do exist and are ever increasing. Societal norms sets unreal masculine standards , often creating a barrier for men to report abuse . India being sensitive towards its women , tend to turn a blind eye towards men, for instance falling short in the field of administrative laws for victims of sexual abuse, their complaints being dismissed when being reported as a means to get back at the female accusers. Survivors of domestic abuse , jostle with mental health issues like PTSD , often disregarded by the society, The motive is to maintain an equilibrium when it comes to equality amongst the gender and to emancipate men off their societal expectations, providing them a safe ground to express their individuality.

Nikita Ojha ( Media student , MCU Bhopal )

When we hear the term harassment or domestic abuse, our first thought is usually women. But what if its men we are talking about? What if they are the ones suffering, yet unable to tell anyone because society teaches that men are strong, men abuse, men harass, but never the other way around?
The truth is, men do face physical, emotional, and psychological abuse, yet they stay quiet because they are “not supposed” to be victims. They suffer in silence or just lose hope, blaming themselves simply for being men.
Why should they carry this burden alone? Why should they be mocked as weak if they open up? It’s the 21st century, and equality should mean justice for all. Someday, I hope men, too, will have equal legal protection and social support, where they can speak without fear, shame, or ridicule. Because every victim deserves a voice.

Muskan Sharma ( Media student , MCU Bhopal )

मुझे लगता है कि पुरुष भी घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के शिकार होते हैं, लेकिन समाज इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेता। आजकल सोशल मीडिया पर पुरुषों की परेशानी को लेकर मीम्स बनाए जाते हैं और मज़ाक उड़ाया जाता है। इससे असली पीड़ित सामने आने से और डरते हैं घरेलू हिंसा सिर्फ मारपीट तक सीमित नहीं है। कई बार पुरुष अपमान, गाली-गलौज, झूठे आरोप, आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव का भी शिकार होते हैं। इन सबके बावजूद उन्हें न्याय पाना मुश्किल होता है। हैं। समाज को भी अपनी सोच बदलनी होगी। फिल्मों और सोशल मीडिया पर पुरुष पीड़ित को मजाक की तरह दिखाना बंद करना चाहिए। हमें समझना होगा कि दर्द चाहे महिला को हो या पुरुष को, तकलीफ़ हमेशा असली होती है। मेरे हिसाब से सरकार को एक “पुरुष संरक्षण कानून” बनाना चाहिए, जिसमें घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और झूठे मामलों से बचाने के प्रावधान हों। जैसे महिलाओं के लिए हेल्पलाइन और स्पेशल सेल हैं, वैसे ही पुरुषों के लिए भी काउंसलिंग और लीगल सपोर्ट सिस्टम होना चाहिए। बराबरी का मतलब है कि हम पुरुषों और महिलाओं, दोनों की समस्याओं को गंभीरता से समझें।

Yamini Yadav ( Mass Comm Student, MCU Bhopal)

यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर यह समाज बात करने में बहुत कतराता है। हालांकि आज के समय में हमारा समाज एक पुरुष प्रधान समाज के रूप में जाना जाता है और हम इससे इंकार नहीं कर सकते कि आज के समय में महिलाएं असुरक्षित हैं,
और उनकी सुरक्षा हेतु बहुत से कानून भी बनाए गए हैं।
परन्तु आज मैं बात करना चाहती हूँ एक ऐसे मुद्दे पर जो शायद इस समाज के लिए नया हो।
मैं बात करना चाहती हूँ “पुरुष उत्पीड़न” के उन बढ़ते हुए आँकड़ों पर जिन पर बात तो बहुत जगह की जा रही है, परन्तु इस मुद्दे पर कोई भी खुलकर बात नहीं कर रहा है।
आज के समय में 30 फ़ीसदी केस भारत में ऐसे आ चुके हैं, जहाँ पर महिलाओं ने अपने अधिकारों का ग़लत फायदा उठाने का प्रयास किया और पकड़ी गईं। इस आँकड़े के द्वारा मैं व्यक्तिगत रूप से किसी एक महिला के बारे में कुछ नहीं कहती, परन्तु आज के समय में यह आँकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
“पुरुष उत्पीड़न” एक ऐसा मुद्दा है जिस पर खुद पुरुष ही बात नहीं करना चाहते। उन्हें लगता है कि इस मुद्दे पर बात करने से समाज में उनके स्वाभिमान को किसी प्रकार की हानि होगी। परन्तु आज इसी संकोच की वजह से यह उत्पीड़न और भी तेजी से बढ़ता जा रहा है।
अगर जल्द से जल्द इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं की गई तो जहाँ अब तक इस समाज में महिलाएं ही असुरक्षित थीं, आने वाले समय में पुरुषों की सुरक्षा को भी हानि होना निश्चित है।

Jharna Soni (Mass Comm Student, MCU Bhopal)

वैसे तो हमने हमेशा से महिलाओं पर होती हिंसाओं के बारे में सुना है लेकिन कई समाचार सूत्रों के माध्यम से हमें पता चलता है पुरुष भी हिंसा का शिकार होते है पुरुष पर होने वाली हिंसा महिलाओं के साथ होने वाली हिंसाओं से कुछ अलग होता है जैसे कुछ जगहों पर महिलाएं अपने साथ कुछ आपत्तिजनक घटना न होने पर भी पुरुषों पर आरोप लगा देती है जैसे कुछ केसों में देखा जाता है कि महिलाएं पुरुषों को यह कहती है कि “मैं तुम पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दूंगी ” और कुछ जगहों पर ऐसे झूठ आरोप लगाए भी जाते है यह आज के समय में होने वाली एक बड़ी समस्या है ।

कानून पर सवाल

महिला उत्पीड़न के खिलाफ कई सख्त कानून बने हुए हैं – दहेज निषेध कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम और धारा 498A जैसे प्रावधान। लेकिन पुरुष उत्पीड़न पर कोई अलग कानूनी ढांचा नहीं है। कई पुरुष संगठन लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।

महिलाओं से जब इस मुद्दे पर पूछा गया, तो कई ने माना कि कानून का दुरुपयोग दोनों ओर से हो सकता है। जरूरत इस बात की है कि कानून संतुलित और निष्पक्ष हो।

समाज को किस दिशा में जाना चाहिए?

यह साफ है कि पुरुष उत्पीड़न का मुद्दा अब समाज में अनदेखा नहीं किया जा सकता। महिलाओं की राय भी यही दर्शाती है कि बराबरी का मतलब सिर्फ महिलाओं को सशक्त करना नहीं, बल्कि पुरुषों की तकलीफों को भी पहचानना है। आज जब “लैंगिक समानता” की चर्चा हो रही है, तो यह सवाल जरूरी है – क्या पुरुषों की पीड़ा को भी सुनने और मान्यता देने के लिए तैयार हैं? महिलाओं की आवाज यही कहती है कि अगर समाज सचमुच बराबरी चाहता है, तो न्याय और सुरक्षा दोनों लिंगों के लिए समान होनी चाहिए।


Story covered by Ayush Singh


Leave a comment