यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर छोटे कलाकार को अपने आप को निखारने का मौका मिलता है। इसी यूट्यूब का एक फीचर है—यूट्यूब शॉट्स, जिसे हर दिन और बेहतर बनाया जा रहा है।
यूट्यूब में एआई फीचर्स का समावेश

वीडियो स्ट्रीमिंग का एक बहुत ही जाना-माना प्लेटफार्म यूट्यूब, एआई फीचर्स को लेकर आ रहा है। इसमें अब एआई फीचर्स को जोड़ा जा रहा है, जिससे क्रिएटर के अनुभव को लगातार बेहतर बनाया जा सके।
यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए जेनरेटिव एआई टूल्स
अब यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए जेनरेटिव एआई टूल लॉन्च किए गए हैं, जिससे क्रिएटर पहले से ज्यादा दिलचस्प और मजेदार वीडियो बना पाएंगे। इन एआई टूल्स में इमेज को वीडियो में बदलने से लेकर एआई अफेक्ट्स तक शामिल हैं, जिससे वीडियो बनाना आसान हो गया है और कंटेंट और ज्यादा मजेदार हो गया है।
इमेज से छह सेकंड में एनिमेटेड वीडियो

इस एआई जेनरेटिव टूल की मदद से अब क्रिएटर अपनी इमेज को छह सेकंड के अंदर एनीमेटेड वीडियो में बदल सकते हैं। इसकी प्रक्रिया बहुत आसान है, जिसमें सिर्फ आपको एक फोटो चुनकर ‘क्रिएटिव स्टाइल’ पर टैप करना है और आपका फोटो एक छोटे से वीडियो में बदल जाएगा। यह सुविधा VO2 मॉडल पर काम करती है, जो गूगल का एक मॉडल है।
अभी चार देशों में उपलब्ध, जल्द सबके लिए
शुरुआती दौर में यह सुविधा कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उपलब्ध होगी। बाद में इसे सभी देशों में शुरू कर दिया जाएगा।
पारदर्शिता के लिए अलग वॉटरमार्क और लेबल
अब ये जो एआई जेनरेटेड वीडियो होंगी, इनमें पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक अलग वॉटरमार्क और लेवल भी लगाए जाएंगे, जिससे दर्शकों को पता चल सके कि कौन सा वीडियो ऑरिजिनल है और कौन सा एआई द्वारा निर्मित है।
लगातार नए फीचर्स के साथ यूट्यूब का अपडेट

बहुत जल्द यूट्यूब काफी सारे नए फीचर्स के साथ सभी देशों में अपडेट होगा। फिलहाल, इन सभी फीचर्स पर काम किया जा रहा है। कंटेंट को बेहतर से बेहतरीन बनाने के लिए यूट्यूब ऐसे नए-नए फीचर्स लगातार जोड़ रहा है।
Story by Palak Gupta (Sri Guru Nanak Dev Khalsa College, University of Delhi )

