WhatsApp Channel ज्वाइन करें !

Join Now

सीपी राधाकृष्णन चुने गए देश के 15वें उपराष्ट्रपति, इंडिया के सुदर्शन रेड्डी को हराया: एनडीए के पक्ष में 14 सांसदों ने की क्रॉस वोटिंग

भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने इंडिया गठबंधन के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया

एनडीए प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। जबकि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राधा कृष्ण ने 152 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दावा किया गया कि एनडीए के पक्ष में 14 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की है। एनडीए के सीपी राधाकृष्णन का बहुमत से 68 वोट ज्यादा मिले। वहीं, इंडिया के बी सुदर्शन रेड्डी के खाते में बहुमत से 84 वोट कम पड़े।

उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन ने भी NDA को अच्छी चुनौती दी।
चुनाव से पहले कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के 315 सांसदों के वोट का दावा किया था। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी विश्व दर्शन रेड्डी को 15 वोट कम हासिल हुए। इस चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए 392 वोटो की जरूरत थी जिसे एनडीए उम्मीदवार क राधाकृष्णन ने आसानी से हासिल कर लिया। उनके खाते में कुल 452 वोट पड़े।
हालांकि, BRS और BJD ने चुनाव में भाग नहीं लिया, जबकि राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं। लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के कारण वोट डालने से इनकार कर दिया।
मंगलवार को हुए चुनाव में 767 सांसदों ने वोट डाले। इसमें से 15 वोट अमान्य रहे। इस चुनाव में कुल 782 सांसदों को मतदान देने का अधिकार था।

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति को दी बधाई, पद छोड़ने के बाद पहली बार आया बयान

मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी क राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की। उनके पक्ष में 452 सांसदों ने वोट किया। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विश्व दर्शन रेड्डी को 152 वोटो से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को अपने उत्तराधिकारी सी.पी. राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दी है। धनखड़ ने कहा कि उनके व्यापक अनुभव से उपराष्ट्रपति का पद और अधिक गौरव प्राप्त करेगा। जुलाई में पद छोड़ने के बाद धनखड़ का यह पहला सार्वजनिक बयान था।

कौन है भारत के नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन?

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देश के प्रमुख राजनेता है। उनका जन्म 20 अक्तूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में हुआ। उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की है। शुरुआती समय से ही उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रहा। राधाकृष्णन 1974 में भारतीत जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य बने। वर्ष 1996 में उन्हें तामिलनाडु भाजपा का सचिव नियुक्त किया गया।
इसके बाद वह 1998–99 में कोयंबटूर सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे।
साल 2004–07 तक उन्हें तामिलनाडु भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद वर्ष 2016 में उन्हें कोची स्थित कॉयर बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया, जहां उन्होंने चार साल तक काम किया। 2020 से 2022 तक वह केरल भाजपा के प्रभारी रहे।
2023 में झारखंड के राज्यपाल बनने के साथ साथ उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
2024 में उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

21 जुलाई को धनखड़ ने दिया था इस्तीफा, धनखड़ के स्थिति के बाद हुआ राष्ट्रपति चुनाव

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके अचानक इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ है।


Story covered by Siddhartha Gupta



Leave a comment