अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पाद पर पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह टैरिफ 1 अगस्त से लागू होगी। उन्होंने इसकी घोषणा अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के माध्यम की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी लेकिन इस पर बातचीत करने के लिए उन्होंने रोक लगा दिया था। उन्होंने ट्रेड दिल पर बात करने की समय सीमा 1 अगस्त तय की थी। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत चल रही थी लेकिन इसकी घोषणा अभी तक नहीं हुई है। इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने डेडलाइन से 2 दिन पहले ही भारत पर तारीफ लगाने की घोषणा कर दिया। यह कदम भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति न बन पाने के बाद उठाया गया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा ?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका लंबे समय से दोस्त है, लेकिन उनके बीच व्यापार सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि भारत अमेरिका पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगता आ रहा है जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार प्रभावित हो रहे हैं।
अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर ट्रंप ने लिखा कि, भारत “के साथ किसी भी देश की तुलना में सबसे सख़्त और गैर-आर्थिक व्यापार प्रतिबंध हैं। इसक साथ ही वह रूस से बड़ी तादाद में अपने सैन्य साजो-सामान ख़रीदते हैं। ऐसे समय में जब सब चाहते हैं कि रूस यूक्रेन में क़त्लेआम बंद करे वह रूस से ऊर्जा ख़रीद के मामले में चीन के साथ सबसे बड़े ख़रीदार हैं।”
इसके बाद ट्रंप ने लिखा, “यह सभी चीजें अच्छी नहीं हैं. भारत को इन सबके लिए जुर्माने के साथ 25 फ़ीसदी का टैरिफ़ भरना होगा जो 1 अगस्त से शुरू होगा. इस मसले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद, मेक अमेरिका ग्रेट अगेन।”
भारतीय निर्यातकों पर पड़ेगा असर
ट्रंप के इस कदम से भारतीय निर्यातकों, खासकर ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, और रत्न-आभूषण क्षेत्रों पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। भारत सरकार ने इस फैसले पर विचार करना शुरू कर दिया है और व्यापार वार्ता को तेज करने की बात कही है। अब अगस्त के दूसरे हफ्ते के बाद से फिर से इस पर बातचीत शुरू हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था और रुपये की कीमत पर दबाव डाल सकता है।
Story covered by Siddhartha Gupta

