पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, ऊर्जा मंत्री के घर से कैश लूटकर हवा में उड़ाया
नेपाल में सोशल मीडिया बैन और कथित राजनीतिक भ्रष्टाचार को लेकर “GEN–Z” प्रदर्शन हिंसक हो चुकी है। सोमवार को शुरू हुई हिंसा में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 400 से ज्यादा लोग घायल हुए है। गृह मंत्री के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी इस्तीफा दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने संसद, पीएम, राष्ट्रपति आवास को आग लगा दी और सुरक्षा बलों से उनके हथियार छीन लिए। पूर्व पीएम की पत्नी को भी जिन्दा जला दिया गया। ऊर्जा मंत्री के घर से कैश लूटकर हवा में उड़ाया।

नेपाल में सोशल मीडिया बैन और कथित राजनीतिक भ्रष्टाचार को लेकर राजधानी काठमांडू पिछले दो दिनों से जंग का मैदान बना हुआ है। देश के अलग अलग हिस्सों में “GEN–Z” प्रदर्शन में लाखों युवा सड़क पर सरकार के खिलाफ हिंसक आंदोलन कर रहे है। सोमवार को हुई हिंसक झड़प में 19 लोगों की मौत के बाद गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया था। सत्ताधारी गठबंधन में सहयोगी नेपाली कांग्रेसी और नेपाली समाज पार्टी के कई मंत्रियों के सरकार से इस्तीफे देने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी इस्तीफा दे दिया।
राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को भेजे अपने त्यागपत्र में ओली ने कहा, “मैंने संविधान के अनुच्छेद 77 (1) (ए) के अनुसार आज से प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है, ताकि संविधान के अनुसार राजनीतिक समाधान ढूंढा जा सके और देश में उत्पन्न असामान्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए समस्याओं को हल करने के लिए आगे की पहल की जा सके।”
नेपाल की संसद में लगाई आग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफा के कुछ मिनट पहले गुस्सा आए प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को न्यू बानेश्वर स्थित संसद भवन पर हमला कर दिया और आग भी लगा दी। सोमवार संसद में हजारों प्रदर्शनकारीयों द्वारा तोड़ फोड़ भी की गई थी ।
पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को जिंदा जलाया
प्रदर्शनकारियों की एक भीड़ ने काठमांडू के दल्लू इलाके में स्थित देश के पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खानल के घर में आग लगा दी। इस घटना में खनाल की पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार को भी प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें जिंदा जला दिया जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पूर्व पीएम और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की, वित्त मंत्री को भी दौड़ा दौड़ाकर पीटा
प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री देउबा और उनकी पत्नी विदेश मंत्री आरजू राणा को उनके घर में घेरकर बुरी तरह से पीटा। प्रदर्शनकारियों ने देउबा और उनकी दंपति पर हमला किया। घटनास्थल के वायरल वीडियो में देउबा के चेहरे से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है और घर में तोड़फोड़ की गई है। नेपाल के वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल को भी सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर कर पीटा गया। यह हिंसा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटाए जाने के एक दिन बाद हुई, जिससे पूरे देश में अशांति फैली हुई है।
ऊर्जा मंत्री के घर पर हमला कर लूटा कैश

नेपाल में आंदोलनकारियों ने ऊर्जा मंत्री दीपक बड़का के घर पर हमला कर कैश लूट लिया और उसे हवा में उड़ा दिया जिसका वीडियो सामने आया है। इसके अलावा प्रदर्शन कार्यो ने राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल समेत कई नेताओं के घर पर हमला किया और उसे आग के हवाले कर दिया।
Gen Z युवाओं ने लेटर जारी कर तोड़फोड़ न करने की अपील की
नेपाल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे Gen-Z युवाओं ने एक लेटर जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि सरकार को घुटनों पर ला दिया गया है। हम अब प्रदर्शनकारियों से शांत रहने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील करते हैं।
लेटर में कहा गया है कि यह देश अब हमारी लीडरशिप में आ गया है। सार्वजनिक संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचाएं। पीएम ओली ने इस्तीफा दे दिया है। हम अपना सुरक्षित भविष्य वाला नेपाल बना सकते हैं।
Story covered by Siddhartha Gupta

