WhatsApp Channel ज्वाइन करें !

Join Now

चाय, दोस्ती और करोड़ों का बिज़नेस – Chai Sutta Bar की सफलता का राज़

भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि एक भावना है। कॉलेज कैंपस से लेकर ऑफिस ब्रेक तक, मोहल्ले की गली से लेकर हाइवे ढाबों तक – हर जगह चाय के अपनी एक खास जगह है। इसी चाय की जायका को पहचानकर एक छोटे से सपने ने ऐसा बिज़नेस खड़ा कर दिया, जो आज न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों तक अपनी महक फैला रहा है। यह कहानी है Chai Sutta Bar की, जिसने चाय को एक ब्रांड बना दिया।

कैसे इंदौर के दो दोस्तों ने चाय को बनाया युवाओं का नया हैंगआउट स्पॉट

Chai Sutta Bar की नींव 2016 में इंदौर, मध्य प्रदेश में रखी गई। इसके संस्थापक अनुभव दुबे और आनंद नायक हैं, जिन्होंने पारंपरिक चाय को युवाओं के लिए एक नए अंदाज़ में पेश करने का फैसला किया।
उन्होंने समझा कि चाय सिर्फ स्वाद का विषय नहीं, बल्कि एक सोशल कनेक्शन का जरिया है। और इसी सोच ने “बार” जैसा नाम चुना – जहां शराब नहीं, बल्कि चाय के कप मिलें, और दोस्तों संग गपशप हो।

अनूठा कांसेप्ट – मिट्टी के कुल्हड़ में चाय

Chai Sutta Bar ने अपनी पहचान बनाई मिट्टी के कुल्हड़ों में चाय परोसकर।
इससे दो फायदे हुए –

  • चाय में देसी स्वाद और खुशबू बढ़ी।
  • पर्यावरण को प्लास्टिक कप से होने वाले नुकसान से बचाया।

यह आइडिया युवा ग्राहकों के दिल में तुरंत उतर गया। साथ ही, कुल्हड़ का देसी टच सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पहले ही महीने में मचा धमाल

पहली ब्रांच इंदौर में खुली और पहले ही महीने में ग्राहकों की भीड़ लगने लगी। कॉलेज स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वाले, कपल्स – सभी के लिए यह एक हैंगआउट स्पॉट बन गया।
कंपनी ने सिर्फ चाय ही नहीं, बल्कि चॉकलेट टी,अदरक इलायची टी जैसी क्रिएटिव वैराइटी भी पेश की।

बिज़नेस मॉडल

Chai Sutta Bar का बिज़नेस मॉडल बेहद स्मार्ट है –
कम निवेश, ज्यादा रिटर्न: एक आउटलेट सेटअप करने में ज्यादा खर्च नहीं।
फ्रेंचाइज़ सिस्टम: तेजी से विस्तार के लिए कंपनी ने फ्रेंचाइज़ मॉडल अपनाया।
युवा टारगेट ऑडियंस: लोकेशन हमेशा कॉलेज, मार्केट और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चुनी गई|

विकास की रफ्तार

आज Chai Sutta Bar के 400+ आउटलेट्स भारत के अलग-अलग राज्यों में हैं और यह ब्रांड दुबई, ओमान, नेपाल जैसे देशों में भी पहुंच चुका है।
हर दिन लाखों कप चाय बेचे जाते हैं, और कंपनी का टर्नओवर करोड़ों में है।

सिर्फ बिज़नेस नहीं, रोजगार और समाज सेवा का भी उदाहरण

Chai Sutta Bar ने रोजगार देने में भी अहम भूमिका निभाई। कंपनी ने सैकड़ों अनाथ और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार दिया।
इसके अलावा, कुल्हड़ खरीदने के लिए देशभर के कुम्हारों को जोड़ा, जिससे उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ।

प्रेरणा लेने योग्य बातें

Chai Sutta Bar की कहानी यह साबित करती है कि बड़े बिज़नेस के लिए हमेशा भारी निवेश जरूरी नहीं। सही आइडिया, मेहनत और मार्केट की समझ से एक छोटा-सा स्टार्टअप भी ग्लोबल ब्रांड बन सकता है।

आज Chai Sutta Bar सिर्फ चाय बेचने वाला ब्रांड नहीं, बल्कि एक संस्कृति और अनुभव है। यह कहानी हर युवा उद्यमी के लिए एक सबक है कि अगर आप अपने आइडिया पर विश्वास रखते हैं, तो एक कप चाय भी आपको अरबों का मालिक बना सकती है।



Story Covered by Tannu Priya

Leave a comment